छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ प्रदर्शन, सचिन पायलट बोले- लोकतंत्र के साथ हो रही हेराफेरी, 15 सितंबर से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में आज बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आमसभा में कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी रही। मंच पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।

सभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेशभर में जनता को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी हो रही है और लोकतंत्र के साथ हेराफेरी की जा रही है। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष पूरी मजबूती से खड़ा है और सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

उन्होंने घोषणा की कि 15 सितंबर से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा, जिसके जरिए जनता को जोड़कर जन-जागरण अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। पायलट ने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button