छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दिन, यूनिफाईड कमाण्ड और मंत्रिपरिषद बैठक के बाद शाम को करेंगे अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ

रायपुर, 09 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार, 09 सितंबर 2025 का दिन महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे न्यू सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर अटल नगर में 3:15 बजे तक आरक्षित रहेंगे।

दोपहर 3:25 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे और 3:30 से 6:00 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद शाम 6:00 से 6:30 बजे तक वन्यजीव बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे।

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित निवास में अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वहीं रात्रि विश्राम रहेगा।

👉 दिनभर की व्यस्तताओं में सुरक्षा, शासन और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुख्यमंत्री की भागीदारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button