छत्तीसगढ़
Trending
Big Theft & Conversion Gang Exposed : 25 लाख की चोरी का खुलासा, शादी के झांसे में फंसाकर आदिवासी युवतियों से कराया धर्मांतरण

रायपुर। पुलिस ने एक बड़े चोरी और धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 4 लाख 60 हजार 600 रुपये की चोरी की सामग्री बरामद की गई है। जब्ती की गई वस्तुओं में सोने-चांदी के गहने, एक कार, हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी और ड्रिल मशीन शामिल हैं।
पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि यह गिरोह करीब 25 लाख रुपये की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बांग्लादेश और ओडिशा भाग जाते थे।
जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य आदिवासी युवतियों को झांसा देकर शादी करते थे और बाद में उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।



