छत्तीसगढ़
Trending
CG कैबिनेट बैठक : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट बैठक, 14 मंत्री होंगे शामिल, बड़े फैसलों की संभावना

रायपुर, 08 सितंबर 2025 मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की पहली बैठक आहूत की जाएगी। इस बैठक में नव नियुक्त मंत्रियों समेत कुल 14 मंत्री शामिल होंगे।
गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट बैठक 19 अगस्त को हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं।
👉 यह बैठक साय सरकार के नए मंत्रिमंडल के लिए दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।



