छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 24 लोग हिरासत में

बालोद/जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। रविवार को बालोद और जांजगीर-चाम्पा जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया। दोनों मामलों में धर्मांतरण से जुड़ी धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

बालोद: चैनगंज में 22 लोग हिरासत में, 8 पुरुष भेजे गए जेल

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज में अवैध प्रार्थना सभा की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 22 लोगों (8 पुरुष और 14 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रार्थना सभा वैध नहीं थी।
पुलिस ने सभी को एसडीएम एवं न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने 8 पुरुषों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

जेल भेजे गए आरोपी इस प्रकार हैं –

  • हरख राम मेश्राम (50 वर्ष, निवासी खर्रा, थाना गुंडरदेही)
  • भागीरथी निषाद (46 वर्ष, निवासी जनपद के पीछे, थाना गुंडरदेही)
  • ओंकार सोनकर (26 वर्ष, निवासी साहडा चौक, थाना गुंडरदेही)
  • अगेश्वर निषाद (46 वर्ष, निवासी कोसागौंदी, थाना सनौद)
  • धनराज विश्वकर्मा (32 वर्ष, निवासी पडकीपानी, जिला महासमुंद)
  • बिरेन्द्र निषाद (32 वर्ष, निवासी जनपद के पीछे, थाना गुंडरदेही)
  • पीयुष चन्द्राकर (23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-06, गुंडरदेही)
  • टिकेश्वर मेश्राम (23 वर्ष, निवासी खर्रा, थाना गुंडरदेही)

जांजगीर-चाम्पा: गोधना गांव में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 2 हिरासत में

इसी तरह जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव में भी धर्मांतरण की शिकायत पर विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसका विरोध किया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दो लोगों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि कथित तौर पर प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्मांतरण की कोशिश हो रही थी।

एडिशनल एसपी जांजगीर उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी अवैध धर्मांतरण गतिविधि पर सख्त नजर बनाए हुए है और गांव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतर्क है।

पुलिस की सख्ती

दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में संतोष है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर माहौल बिगड़ने से पहले स्थिति संभाल ली। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button