छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान में होंगे शामिल, नवा रायपुर मंत्रालय में रहेगा दिनभर का आरक्षण

रायपुर, 08 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 08 सितंबर 2025 को राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँचेंगे। यहां वे 11:30 से 12:30 बजे तक आयोजित “सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह” में शिरकत करेंगे।

समारोह के उपरांत वे 12:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 12:55 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुँचेंगे। यहां उनका समय दोपहर 1 बजे से शाम 6:30 बजे तक आरक्षित रहेगा।

शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 6:55 बजे अपने शासकीय निवास रायपुर पहुँचेंगे, जहां शेष समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button