छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाई परंपरा, चंद्रग्रहण से पहले गौमाता को खिलाया गुड़-रोटी

रायपुर, 07 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में परंपरा का निर्वहन करते हुए चंद्रग्रहण से पूर्व गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा से उन्हें सच्ची शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।



