छत्तीसगढ़
Trending

BIG BREAKING : नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़, महिला माओवादी ढेर – हथियार बरामद

नारायणपुर/दंतेवाड़ा, 06 सितंबर 2025।
जिला नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा से लगे पूर्व बस्तर डिवीजन क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने शनिवार को सर्चिंग अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल से .303 रायफल, दो बीजीएल लांचर और अन्य दैनिक उपयोगी सामान भी मिले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, अभियान अभी भी जारी है और जवानों की सुरक्षा को देखते हुए विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा रही है। अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button