छत्तीसगढ़
Trending

Ganesh Visarjan 2025 Raipur Route : रायपुर में 8 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, पुलिस ने जारी किया रूट और डायवर्सन प्लान

रायपुर, 06 सितम्बर 2025 राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के तहत इस वर्ष भी 8 सितंबर, सोमवार को भव्य गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। झांकी तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल तक पहुंचेगी। इस दौरान शहर भर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन महादेव घाट के विसर्जन कुंड में किया जाएगा।

झांकी का मार्ग

झांकी तेलघानी नाका चौक से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार, कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग, लाखेनगर चौक, सुन्दर नगर मार्ग, रायपुरा अंडरब्रिज होते हुए महादेव घाट पहुंचेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था

शहर में झांकी के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात्रि 8 बजे से झांकी मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात डायवर्सन इस प्रकार रहेगा :

  1. महादेव घाट विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों का खारून नदी पुल से आवागमन बंद रहेगा। इन वाहनों को भाठागांव, काठाडीह और दतरेगा मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
  2. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका, रिंग रोड-1 से होकर या फाफाडीह चौक, स्टेशन रोड, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी मार्ग से जा सकेंगे।
  3. खमतराई-फाफाडीह होकर जाने वाले वाहन रिंग रोड-2 का प्रयोग करेंगे।
  4. धमतरी रोड पचपेड़ी नाका से रेलवे स्टेशन/मेकाहारा की ओर जाने वाले वाहन कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक और मरही माता चौक से होकर गुजरेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के लिए पार्किंग स्थान निर्धारित किए गए हैं :

  • तेलीबांधा, पंडरी, राजा तालाब क्षेत्र : शहीद स्मारक भवन के पास
  • कटोरा तालाब, टिकरापारा क्षेत्र : गांधी मैदान के पास
  • मठपारा, पुरानी बस्ती क्षेत्र : धरना स्थल इंडोर स्टेडियम के पास
  • आश्रम, लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र : ईदगाह भाठा मैदान / नवीन मार्केट

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पार्किंग व्यवस्था का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि गणेश विसर्जन का यह भव्य आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button