छत्तीसगढ़
Trending

CM Today Schedule : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ से रायपुर तक मैराथन दौरा, एम्स में लॉन्च करेंगे रोबोटिक सर्जरी सिस्टम ‘देव हस्त’, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

रायपुर, 06 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह 8:15 बजे वे रायगढ़ के विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 9:20 बजे रामपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और तत्पश्चात रायपुर जाएंगे।

रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले 9:30 बजे जागृति मंडल, पहरी और पंडरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद 10:10 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस लौटेंगे।

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर में आयोजित AROCON-2025 (Annual State Conference of The Association of Radiation Oncologist) के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

दोपहर बाद 1:50 बजे मुख्यमंत्री एम्स रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे अत्याधुनिक सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली ‘देव हस्त’ का लोकार्पण करेंगे। यह प्रणाली छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

कार्यक्रमों के उपरांत 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइंस लौटकर अपने शेष कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button