छत्तीसगढ़
Trending

वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक

रायपुर, 05 सितंबर 2025/राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक और वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ के निधन की खबर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्राफ जी का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य हमेशा याद किए जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button