छत्तीसगढ़
Trending

तिल्दा-नेवरा में एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के परीक्षण एवं मूल्यांकन शिविर में विधायक अनुज शर्मा ने लिया हिस्सा, दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

रायपुर, 4 सितंबर 2025 आज तिल्दा-नेवरा के डॉ. अम्बेडकर सामुदायिक भवन सासाहोली में भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2025-26 के प्रोजेक्ट सहारा अंतर्गत परीक्षण एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं हर जरूरतमंद तक पहुंचें।

विधायक ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों, समाज में उनकी भूमिका और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें समाज का अभिन्न अंग बनाने में सहयोग करें।

अनुज शर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि कोई भी दिव्यांग अपनी जरूरतों के लिए परेशान न हो और वे गरिमापूर्ण जीवन जी सकें।

इस शिविर में उपस्थित लोगों ने इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए सराहना की।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button