छत्तीसगढ़

CG CRIME : सुकमा में नक्सलियों की बर्बर वारदात: दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

सुकमा, 02 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी बर्बर करतूत को अंजाम दिया है। केरलापाल थाना क्षेत्र के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है। नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पिछले 25 सालों में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नक्सली हिंसा के चलते अब तक 1820 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button