छत्तीसगढ़
Trending

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक पर शिकंजा: अश्लील वीडियो बरामद, शोएब ढेबर से कनेक्शन कबूल; पुलिस करेगी नार्को टेस्ट

रायपुर, 02 सितंबर 2025 राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, लेकिन कई सवालों के जवाब उसने नहीं दिए। इसी कारण पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

पुलिस को नव्या के करीबी अयान परवेज के मोबाइल से तीन अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें वह खुद दिखाई दे रही है। मोबाइल में अन्य युवतियों के भी आपत्तिजनक वीडियो हैं। पुलिस को शक है कि अयान, वीडियो के जरिए नव्या को ब्लैकमेल कर रहा था, क्योंकि उसके खाते में भारी भरकम ट्रांजेक्शन मिले हैं।

जांच में नव्या ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से जुड़ाव कबूल किया है। उसने शोएब को अपना दोस्त बताया और उसके घर का इंटीरियर डिजाइन करने के दौरान मुलाकात होने की बात कही। नव्या ने कई बार विदेश यात्राओं का भी जिक्र किया है—दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव तक उसके सफर की जानकारी मिली है। पुलिस इन यात्राओं की भी पड़ताल कर रही है।

नव्या के साथ मुंबई से पकड़े गए कारोबारी पीके अग्रवाल से पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले पकड़े गए कई ड्रग तस्करों और रायपुर, दुर्ग, भिलाई की युवतियों का भी नव्या से कनेक्शन सामने आया है। इनमें एक राजनीतिक दल से जुड़ी युवा नेत्री और कई बड़े घरानों के युवक शामिल हैं।

👉 अब पुलिस की जांच का फोकस नव्या के गायब मोबाइल, विदेश यात्राओं और हाईप्रोफाइल कनेक्शन पर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button