छत्तीसगढ़
Trending

CG सुकमा में बारिश का कहर: शिप्रा नदी किनारे 24 घंटे से फंसे युवक को हेलीकॉप्टर से निकाला गया सुरक्षित, पुलिस-सीआरपीएफ की मौजूदगी में चला रेस्क्यू अभियान

सुकमा। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सुकमा जिले के तेलावर्ती गांव में शिप्रा नदी किनारे फंसे एक युवक को 24 घंटे बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। युवक को पहले मोटर बोट के जरिए रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन नदी किनारे मौजूद बड़ी चट्टानों और पत्थरों के कारण प्रयास असफल रहा। इसके बाद प्रशासन ने हेलीकॉप्टर बुलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौके पर मौजूद रही। युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि बस्तर संभाग में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के कई गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य चला रहा है। डूब प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button