छत्तीसगढ़

रायपुर में यूको बैंक में डकैती की कोशिश : गैस कटर-सिलेंडर के साथ घुसे आरोपी, पुलिस ने जांच शुरू की

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक में देर रात डकैती की बड़ी कोशिश हुई। आरोपियों ने खिड़की तोड़कर बैंक में प्रवेश किया और गैस कटर व सिलेंडर के सहारे तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया।

सूत्रों के मुताबिक, देर रात राहगीरों ने बैंक से धुआं निकलते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसी बीच बैंक का सायरन बज उठा, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों को बुलाकर बैंक खुलवाया। जांच में तिजोरी वाले हिस्से से गैस सिलेंडर और वेल्डिंग मशीन बरामद हुई। वहीं चोरों ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल भी काट दी थी।

आरोपी खिड़की के पीछे बने जंगली रास्ते से भागे। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत जब्त किए हैं। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button