छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण, राहत कार्यों की लेंगे समीक्षा, शाम तक रायपुर वापसी – जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 1 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 9:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान द्वारा 9:55 बजे रवाना होकर 10:35 बजे डीआरडीओ एयर स्ट्रिप, जगदलपुर पहुंचेंगे।

जगदलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 10:35 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे 3:00 बजे जगदलपुर से विशेष विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का विमान 3:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से वे कार द्वारा सीधे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। उनका कार्यक्रम 4:00 बजे निवास पहुंचकर समाप्त होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button