छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन: आजादी के वीरों की गाथा और सरकार की योजनाओं से रूबरू हुए हजारों विद्यार्थी-युवा

रायपुर, 21 अगस्त 2025। स्वतंत्रता संग्राम और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग की सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज समापन हुआ। स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित इस प्रदर्शनी को विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में देखा और सराहा।

15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उद्घाटित इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के वीर क्रांतिकारियों के योगदान, जंगल सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों की झलक पेश की गई। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं—महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रामलला दर्शन योजना, कृषक उन्नति योजना, महिला सशक्तिकरण, पीएम जनमन योजना और मुख्यमंत्री जनदर्शन—को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी को देखने पहुंचे स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए “खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान प्रतियोगिता” एवं वर्चुअल रियलिटी गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को तत्काल पुरस्कार दिए गए। क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, लोक कला और कृषि पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

समापन दिवस पर पीजी उमाठे स्कूल और पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्रा गायत्री धीवर और खुशबू साहू ने कहा कि उन्हें आजादी के लिए किए गए संघर्ष और वीर क्रांतिकारियों की गाथा के बारे में रोचक जानकारी मिली। रायपुर निवासी कावेश रघुवंशी ने इसे उत्कृष्ट आयोजन बताते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनी समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए ताकि आम जनता अपने इतिहास और संस्कृति से परिचित हो सके।

प्रदर्शनी में आगंतुकों को राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तिकाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। वहीं सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती डाक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button