छत्तीसगढ़
Trending
CG Weather Alert: रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी, अंबिकापुर में 8 घंटे बिजली गुल, बलरामपुर में भारी बारिश, 30 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट, बस्तर में अगले 5 दिन झमाझम के आसार

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह राजधानी रायपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं अंबिकापुर में मंगलवार रात आंधी और बारिश के बाद 7-8 घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा। बलरामपुर में दो से तीन स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, धमतरी, कांकेर समेत 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों के दौरान दो से तीन स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते प्रदेश में यह मौसमीय परिस्थिति बनी है।



