छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे के बाद रायपुर लौटे : पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, बोले- मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्द

रायपुर, 02 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद आज (शनिवार) सुबह रायपुर लौट आए। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आगामी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ आगमन का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास कार्यों और योजनाओं पर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है, और उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता से सीधे संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी मुलाकात कर राज्य के विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश से भी सौजन्य भेंट की।

रायपुर लौटने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा— “इंतजार करिए, बहुत जल्दी होगा।” उनके इस बयान से अटकलों को और बल मिल गया है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा राज्य की राजनीतिक और विकास योजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button