छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम आज : पीएम किसान सम्मान निधि वितरण से लेकर सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह तक कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 2 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के वितरण समारोह से लेकर सम्पूर्णता अभियान के सम्मान समारोह तक अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से कार द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे 11:00 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान दिवस) के तहत किसानों को 20वीं किस्त का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12:40 बजे कृषक सभागार से प्रस्थान कर 1:00 बजे नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 4:00 बजे सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर पहुंचेंगे, जहां 4:00 बजे से 5:30 बजे तक “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री 5:30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 5:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के फलीभूत परिणामों को साझा करेंगे और प्रदेश की उपलब्धियों पर भी चर्चा करेंगे।

— समाप्त —

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button