छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में अफसरों की बड़ी सर्जरी: नम्रता जैन रायपुर अपर कलेक्टर, मुकुंद ठाकुर सुकमा के नए सीईओ, 5 IAS अधिकारियों के तबादले एक साथ, देखें आदेश…

रायपुर, 29 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ शासन ने आज सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापन के संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) और अनुविभागीय अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह बदलाव प्रशासनिक सुचारुता और बेहतर सेवा delivery सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

🔹 नम्रता जैन (IAS-2019) — मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सुकमा से स्थानांतरित होकर अपर कलेक्टर, रायपुर पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त की गई हैं।

🔹 हेमंत रमेश नंदनवार (IAS-2020) — सीईओ, जिला पंचायत बीजापुर से स्थानांतरित होकर सीईओ, जिला पंचायत महासमुंद बनाए गए हैं।

🔹 मुकुंद ठाकुर (IAS-2020) — उप सचिव, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा किसान कल्याण विभाग से स्थानांतरित होकर सीईओ, जिला पंचायत सुकमा पद पर नियुक्त किए गए हैं।

🔹 नम्रता चौबे (IAS-2022) — एसडीएम, सरायपाली (महासमुंद) से स्थानांतरित होकर सीईओ, जिला पंचायत बीजापुर के पद पर भेजी गई हैं।

🔹 प्रखर चंद्राकर (IAS-2022) — एसडीएम, सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़) से स्थानांतरित होकर सीईओ, जिला पंचायत गरियाबंद के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किए गए हैं।

इन फेरबदल से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नियुक्तियाँ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगी।

यह प्रशासनिक निर्णय राज्य में सुशासन एवं विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button