छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE: आज रायपुर में मुख्यमंत्री साय का एक्शन-पैक्ड डे, पहले हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन में रखेंगे विचार, फिर ओलंपिक बैठक में तय होगी खेलों की नई राह


रायपुर, 26 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार, 27 जुलाई को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में भाग लेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम में धार्मिक और खेल से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे और 12:15 बजे पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “चतुर्थ राज्य स्तरीय हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन” में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चलेगा।

इसके बाद वे 1:15 बजे शदाणी दरबार से रवाना होकर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री पुनः अपने निवास से प्रस्थान करेंगे और 5 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी, जिसके बाद वे 6:10 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक एकता और राज्य में खेल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button