छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका: बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ छोटा शहर, बिलासपुर को मिला दूसरा स्थान, कुम्हारी तीसरे नंबर पर — राष्ट्रपति मुर्मु ने सात निकायों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई खुशी

नई दिल्ली/रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में झंडा गाड़ दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में राज्य के तीन शहरों ने अलग-अलग श्रेणियों में टॉप-3 में जगह बनाकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

  • नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
  • बिलासपुर ने तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा सबसे साफ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया।
  • वहीं कुम्हारी को 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में तीसरा स्थान मिला है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजेता नगरीय निकायों को बधाई दी और इसे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उनके साथ विजेता नगर निगमों के महापौर एवं अध्यक्षों ने मंच पर पुरस्कार ग्रहण किए।

समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह में शहरी विकास से जुड़े अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नीति निर्माताओं की मौजूदगी रही।

छत्तीसगढ़ की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button