छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ : तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने स्थित मशहूर Gold’s Gym में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने जिम से काला धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। आग लगने की यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आग के कारणों की जांच अभी जारी है। गनीमत रही कि घटना के समय जिम के अंदर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button