छत्तीसगढ़
Trending

IAS यशवंत कुमार को मिली नई जिम्मेदारी : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बनाए गए सचिव, देखें आदेश


नवा रायपुर, 7 जुलाई 2025| छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी यशवंत कुमार (बैच 2007), जो वर्तमान में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, को अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र क्रमांक 154/CGH/2025-P.Admn, दिनांक 27 जून 2025 के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है। यशवंत कुमार द्वारा नए विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही, वर्तमान में इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हिमशिखर गुप्ता (IAS, 2007) को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि वह श्रम विभाग, गृह एवं जेल विभाग के सचिव और श्रमायुक्त के अपने दायित्वों का निर्वहन यथावत करते रहेंगे।

यह आदेश राज्यपाल के नाम पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल द्वारा जारी किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव से खेल और युवा कल्याण विभाग को एक स्थायी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है, जिससे विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button