छत्तीसगढ़
Trending
CG ब्रेकिंग: ट्रेन से सरगुजा रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले– “यात्रा ने ताज़ा कर दी बचपन की यादें”, डिप्टी सीएम भी साथ

रायपुर, 06 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ट्रेन से सरगुजा के लिए रवाना हुए। राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक के इस विशेष रेल सफर में उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं। आमजन की तरह प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर ट्रेन में सवार हुए मुख्यमंत्री का अंदाज देखकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। रेलगाड़ी से सफर करना मुझे मेरे बचपन की यादों में ले जाता है। यह एक आत्मीय अनुभव है।”
सरगुजा दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री के इस यात्रा को आमजन से सीधे जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। रेल के जरिए आम जनता के बीच पहुंचने का यह अंदाज राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।



