छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : पंडरिया दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय का धुआंधार शेड्यूल, सम्मान, लोकार्पण और बस सेवा की सौगातें, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर/कबीरधाम, 6 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को पंडरिया में आयोजित महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर से छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ भी करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 11:55 AM: मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान
  • 12:00 Noon: पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पंडरिया रवाना
  • 12:40 PM: सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना हेलीपेड, पंडरिया आगमन
  • 12:45 PM: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में कार्यक्रम स्थल पर आगमन
  • 12:45 PM – 01:45 PM:
    • महतारी अलंकरण सम्मान समारोह
    • विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
  • 01:45 PM – 02:25 PM: छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ
  • 02:25 PM: कार द्वारा स्कूल परिसर से हेलीपैड के लिए प्रस्थान
  • 02:30 PM: पंडरिया हेलीपैड से रायपुर के लिए उड़ान
  • 03:10 PM: रायपुर हेलीपैड आगमन
  • 03:15 PM: मुख्यमंत्री निवास आगमन

मुख्यमंत्री के इस दौरे से पंडरिया क्षेत्र में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button