बरसात में विकास कार्यों की बौछार: रायखेड़ा में 39 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पणधरसींवा विधायक अनुज शर्मा बोले – ‘हमारा लक्ष्य गाँवों का समग्र विकास’

रायपुर, 5 जुलाई 2025। धरसींवा विधानसभा के ग्राम रायखेड़ा में शनिवार को विकास कार्यों की श्रृंखला में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए। उन्होंने लगभग 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के तहत मिडिल स्कूल रायखेड़ा में 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले साइकिल स्टैंड और 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रार्थना शेड का लोकार्पण किया गया। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।


इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “हमारा लक्ष्य ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा प्रदेश के गांव-गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सरकार पारदर्शिता के साथ अधोसंरचना निर्माण और संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।”
उन्होंने कहा कि रायखेड़ा जैसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में और भी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिले।
इस कार्यक्रम में टिकेश्वर मनहरे, चंद्रकांत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



