लायंस क्लब रायपुर ग्रेटर की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. सुनील गोल्हानी को सौंपी गई कमान

रायपुर, 5 जुलाई 2025। लायंस क्लब रायपुर ग्रेटर की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. सुनील गोल्हानी को क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ सुनील श्रीवास्तव को सचिव और लक्ष्मी नारायण लाहोटी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर क्लब के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। सदस्यों ने विश्वास जताया है कि डॉ. गोल्हानी के नेतृत्व में क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा नए आयाम स्थापित करेगा।
गौरतलब है कि लायंस क्लब रायपुर ग्रेटर विगत वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करता आ रहा है। नई टीम के गठन के साथ ही क्लब की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



