छत्तीसगढ़
Trending

BJP के सभी सांसद-विधायकों को मिला मुख्यमंत्री का सख्त संदेश: मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से रहना होगा उपस्थित

रायपुर, 5 जुलाई 2025 –छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती के तहत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के सभी सांसदों और विधायकों को पत्र लिखकर 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट (कमलेश्वरपुर, रोपाखार, जिला सरगुजा) में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

भाजपा के इस अहम प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति तय मानी जा रही है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी एक अलग पत्र जारी कर सभी जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट किया है कि उपस्थिति किसी भी सूरत में अनिवार्य मानी जाएगी।


🛑 विशेष निर्देश – शिविर के दौरान यह नियम रहेंगे लागू:

🔸 7 जुलाई को सुबह 10 बजे तक सभी को वर्ग स्थल पहुंचना अनिवार्य होगा, और वापसी 9 जुलाई शाम 4 बजे के बाद ही संभव होगी
🔸 प्रत्येक सांसद/विधायक/मंत्री अपने साथ अधिकतम दो या तीन सहयोगी ही ला सकेंगे।
🔸 पीएसओ, निजी सहायक व वाहन चालकों के लिए अलग आवास व्यवस्था की गई है।
🔸 वर्ग स्थल से आवास स्थल तक छोटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा — आगमन हेतु मिनी बसें उपलब्ध रहेंगी
🔸 पूरे शिविर के दौरान निर्धारित दिनचर्या का पालन अनिवार्य होगा।
🔸 शिविर समापन से पहले एक सामूहिक फोटो सेशन रखा गया है, जिसमें सभी प्रतिभागियों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति जरूरी होगी।
🔸 शिविर के बाद प्रतिभागी, समयानुसार सरगुजा, मैनपाट, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर के पर्यटन व धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।


🎯 संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम

भाजपा की यह पहल न सिर्फ नेतृत्व कौशल और विचारधारा के समन्वय का मंच बनेगी, बल्कि विधानसभा चुनाव 2028 के दृष्टिकोण से सांगठनिक एकता और रणनीति निर्धारण के लिए भी यह शिविर बेहद अहम माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button