छत्तीसगढ़
Trending

पूरा दिन दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: विधानसभा में कार्यशाला, निमोरा में पंचायत प्रशिक्षण और मंत्रालय में अहम बैठकें तय, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 05 जुलाई 2025 –मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार, 05 जुलाई 2025 को राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा, जिसमें वे विधानसभा कार्यशाला, पंचायत प्रशिक्षण और विभागीय बैठकों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। वहां वे सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक “संसदीय रिपोर्टिंग कैसे करें?” विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित होगा।

दोपहर 12:00 बजे से 01:20 बजे तक मुख्यमंत्री का समय विधानसभा में आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे 1:20 बजे विधानसभा से रवाना होकर 1:55 बजे ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा पहुंचेंगे।

यहां दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक वे नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद 3:15 बजे वे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 3:30 बजे आवास एवं पर्यावरण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद वे मंत्रालय से रवाना होकर 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस लौटेंगे, जहां उनका शेष समय आरक्षित रहेगा।

राज्य के प्रशासनिक और जनसंपर्कीय गतिविधियों को लेकर यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button