छत्तीसगढ़
Trending

अग्रवाल युवा मंडल का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को, होनहार छात्रों को मिलेगा मंच और मार्गदर्शन

रायपुर, 04 जुलाई 2025 अग्रवाल समाज की युवा इकाई “अग्रवाल युवा मंडल” एक बार फिर समाज के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने जा रही है। प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इस रविवार को अग्रसेन धाम में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। यह आयोजन अंजनेय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

इस समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वे विद्यार्थी जो 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।

भिलाई से आएंगी मुख्य वक्ता सविता सिंह

इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर और एजुकेशनल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती सविता सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगी। वह छात्रों को करियर मार्गदर्शन और आत्मविश्वास बढ़ाने के विषयों पर प्रेरक विचार साझा करेंगी।

समाज के वरिष्ठजन रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, समाज के वरिष्ठजन, अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यह समारोह छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक मंच बनकर सामने आएगा।

प्रचार-प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि यह आयोजन समाज के बच्चों को नई दिशा देने के साथ ही शिक्षा में श्रेष्ठता की भावना को भी मजबूत करेगा।


शिक्षा और संस्कार के मेल से समाज को आगे ले जाने की यह पहल निश्चित ही प्रेरणादायक साबित होगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button