छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्टों को राहत: फीस बढ़ोत्तरी का फैसला रद्द, स्वास्थ्य मंत्री के दखल के बाद स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला

रायपुर, 03 जुलाई 2025।
छत्तीसगढ़ के फार्मासिस्टों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने पंजीयन और नवीनीकरण शुल्क में की गई वृद्धि को वापस ले लिया है। यह फैसला बुधवार को रायपुर स्थित नवीन विश्राम गृह में आयोजित परिषद की विशेष बैठक में लिया गया।

गौरतलब है कि 8 मई 2025 को आयोजित आमसभा में फार्मेसी काउंसिल ने पंजीयन, नवीनीकरण और अन्य शुल्कों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया था, जिसे 1 जून से लागू कर दिया गया था। इसके बाद राज्य के फार्मासिस्ट संगठन और दवा व्यापारियों ने इस निर्णय का विरोध किया और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने युवाओं और कारोबारी वर्ग की चिंता को समझते हुए इस मुद्दे पर फार्मेसी काउंसिल को पुनर्विचार का सुझाव दिया था। मंत्री के सुझाव के बाद परिषद ने विशेष बैठक बुलाई और सर्वसम्मति से शुल्क वृद्धि को निरस्त कर दिया। साथ ही निर्णय लिया गया कि कोविड महामारी काल के दौरान अस्थायी रूप से घटाए गए पंजीयन नवीनीकरण शुल्क को 300 रुपये से पुनः 500 रुपये किया जाएगा।

इसके अलावा 1 जून 2025 से जिन फार्मासिस्टों से बढ़ी हुई फीस ली गई है, उन्हें अतिरिक्त राशि वापस की जाएगी।

इस फैसले से राज्य के हजारों फार्मासिस्टों को आर्थिक राहत मिलेगी और फार्मेसी क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button