छत्तीसगढ़
Trending

फर्जी शिकायत भेज कर रामविचार नेताम को फंसाने की साजिश : सुनील घनवट बोले– मेरे नाम और हस्ताक्षर का हुआ गलत इस्तेमाल, जांच की मांग

रायपुर, 30 जून 2025 छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ फर्जी शिकायत भेजे जाने का मामला सामने आया है। हिन्दू जागृति समिति के छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य समन्वयक सुनील घनवट ने इस संबंध में बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनके नाम और हस्ताक्षर का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है।

सुनील घनवट के मुताबिक, उनके नाम से एक शिकायत पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया, जिसमें मंत्री रामविचार नेताम सहित राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और सुनील अग्रवाल पर आदिम जाति कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। यह पत्र 29 अप्रैल की तिथि में जारी किया गया था और उसमें उनका नाम और हस्ताक्षर अंकित था।

हालांकि घनवट ने साफ किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को कोई शिकायत नहीं भेजी है, और उस पत्र में दिया गया हस्ताक्षर भी फर्जी है। उन्होंने इसे भाजपा को बदनाम करने की साजिश बताया है। इस संबंध में 12 जून को उन्होंने पुणे के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की जांच की मांग की है।

घनवट ने कहा कि यह कृत्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया, जिसकी सच्चाई अब सामने आ रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button