छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: आज मिल सकता है नया मुख्य सचिव, मनोज पिंगुआ सबसे आगे

रायपुर, 30 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हुई। यह बैठक कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि आज राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सेवानिवृत्त होने पर औपचारिक विदाई दी जाएगी। उनके स्थान पर नए मुख्य सचिव की घोषणा की पूरी संभावना है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे आगे नाम मनोज पिंगुआ का है। उन्हें कैबिनेट बैठक के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन के ठीक बगल में बैठाया गया है, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में एक स्पष्ट संकेत माना जा रहा है कि मनोज पिंगुआ ही छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव बन सकते हैं।

बैठक में नए मुख्य सचिव की घोषणा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय भी लिए जा सकते हैं, जो राज्य की प्रशासनिक दिशा को प्रभावित करेंगे। मंत्रिपरिषद के इस सत्र पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button