छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आज का शासकीय दौरा: मंत्रिपरिषद बैठक से लेकर उद्योग विभाग की समीक्षा तक व्यस्त रहेगा दिन

रायपुर, 30 जून 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज दिनभर का कार्यक्रम शासकीय बैठकों और समीक्षा कार्यों से भरा रहेगा। सुबह 11 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे तक मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में भाग लेंगे, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मंत्रिपरिषद की पूर्ण बैठक होगी। यह बैठक शासन संचालन की दृष्टि से अहम मानी जा रही है, जिसमें कई नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं।

दोपहर 3 से 4 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है, जिसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक निर्धारित है। इसके तहत राज्य में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार को लेकर चर्चा की जाएगी।

शाम 5 से 6 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य निपटाएंगे और फिर 6:05 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां दिन का शेष समय आरक्षित रहेगा।

इस दिनचर्या से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री साय शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर गंभीरता से काम कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button