छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा का मंथन मैनपाट में: 7 से 9 जुलाई तक तीन दिवसीय चिंतन शिविर, नड्डा और शाह रहेंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूती देने की रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी 7 से 9 जुलाई तक सरगुजा संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने जा रही है। इस शिविर में भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री भाग लेंगे।

शिविर की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में होगी, जबकि समापन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन भाजपा के संगठनात्मक और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

प्रशिक्षण का उद्देश्य: जनप्रतिनिधियों को रीति-नीति से जोड़ना

भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर जनप्रतिनिधियों को पार्टी की रीति-नीति, वैचारिक आधार और कार्य संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें यह समझाया जाएगा कि एक भाजपा जनप्रतिनिधि का आचरण, जनता के प्रति जवाबदेही, और पार्टी की सार्वजनिक छवि को मजबूत करने में उसकी भूमिका कैसी होनी चाहिए।

शिविर में इन प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी:

  • भाजपा की संगठनात्मक यात्रा और विचार स्तंभ
  • प्रभावी जनसंवाद और संवाद तकनीकें
  • डिजिटल व सोशल मीडिया का उपयोग
  • स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रणनीति
  • सत्ता में या विपक्ष में रहते हुए रचनात्मक दृष्टिकोण

मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता करेंगे मार्गदर्शन

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीनों दिन शिविर में मौजूद रहेंगे और एक सत्र को संबोधित भी करेंगे। उनका नेतृत्व अनुभव युवाओं और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी अपने राजनीतिक अनुभव साझा करेंगे, जिसमें वे बताएंगे कि एक लोकप्रिय, जनसंपर्कयुक्त और नीति-निष्ठ नेता कैसे बना जाता है।

यह चिंतन शिविर छत्तीसगढ़ में भाजपा के आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक सुधारों का ब्लूप्रिंट तैयार करने वाला साबित हो सकता है

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button