छत्तीसगढ़
Trending

बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा: भाजपा नेता की कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, नेता गंभीर रूप से घायल

बालोद, 23 जून 2025। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता और प्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मंत्री स्वाधीन जैन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर जमहि गांव के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वाधीन जैन अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर बालोद से दल्लीराजहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग कमलू राम कोठारी (60), निवासी सुवरबोड़ को उनकी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने घायल भाजपा नेता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त कार में सवार उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button