छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: अमित शाह ने NFSU और NFSL परिसर का किया भूमिपूजन, CM साय और डिप्टी CM रहे साथ

रायपुर, 22 जून 2025 – केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर के ग्राम बंजारी में दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संस्थानों – राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (NFSL) के भवनों के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, और विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी उपस्थित रहे।

बंजारी में लगभग 40 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस अत्याधुनिक परिसर में न्यायालयिक विज्ञान से जुड़ी शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अमित शाह ने इसे छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए “विज्ञान आधारित न्याय प्रणाली की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम” बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस संस्थान से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की न्यायिक वैज्ञानिक शिक्षा और करियर के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री साव और विजय शर्मा ने इस पहल को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

इस मौके पर अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी भारी उपस्थिति रही।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button