छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ आफत की बारिश: सूरजपुर-कोरिया-मनेन्द्रगढ़ में ऑरेंज अलर्ट, कुसमी में 200 मिमी पानी, 64 साल बाद मई में पहुंचा मानसून

रायपुर, 20 जून 2025:छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक देकर इतिहास रच दिया है और अब पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जिलों के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग और अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों की 56 से अधिक जगहों पर 10 मिमी या उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। औसतन पूरे छत्तीसगढ़ में 28 मिमी बारिश हुई, जबकि कुसमी में सबसे ज्यादा 200 मिमी पानी गिरा — जो इस साल मानसून की एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। इस वजह से दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 6 दिनों में औसतन 22.69 मिमी वर्षा हुई है। मंगलवार को बस्तर से होकर निकला मानसून रायपुर और फिर सरगुजा पहुंचा, जिसके बाद लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।

गौरतलब है कि इस बार मानसून 16 दिन पहले, नौतपे के दौरान ही प्रदेश में दाखिल हो गया था। सामान्यतः मानसून की एंट्री 13 जून को मानी जाती है, लेकिन इस बार मई महीने में ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच गया — जो पिछले 64 सालों में पहली बार हुआ है। इससे पहले साल 1971 में मानसून 1 जून को पहुंचा था।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button