छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में जलभराव पर महापौर का एक्शन: 10 जोनों में अलर्ट, लापरवाही पर जोन कमिश्नर होंगे जिम्मेदार

00बारिश में घरों के भीतर पानी ना घुसे – हर हाल में रोके जलभराव, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई00

रायपुर, 19 जून 2025 मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम रायपुर पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निगम सीमा क्षेत्र में कहीं भी घरों के भीतर जलभराव नहीं होना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महापौर और आयुक्त ने विशेष रूप से चिन्हांकित जलभराव क्षेत्रों की सफाई पर फोकस करने और मानसून के दौरान सतर्कता व निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हर जोन में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधन – मशीन, मानवबल, बोल्डर-पत्थर आदि की व्यवस्था तत्काल करने के आदेश दिए गए हैं।

महापौर मीनल चौबे ने खुद सभी जोनों से जलभराव संभावित इलाकों की सूची मंगवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जोनवार जलभराव से ग्रसित क्षेत्रों की लंबी सूची सामने आई है:

  • जोन 1: लक्ष्मी धर्मकांटा ट्रांसपोर्ट, कोयला बस्ती, विजय नगर, गंगा नगर, रामेश्वर नगर, शहीद नगर, दीक्षा नगर सहित 20+ स्थान
  • जोन 2: वाल्मीकि नगर, जयश्री राम नगर, झाझापारा, देवेन्द्र नगर सेक्टर 2-3, फाफाडीह अस्पताल, खालसा स्कूल, बीजेपी कार्यालय
  • जोन 3: अनुपम नगर, शक्ति नगर, गांधी नगर, आनंद नगर, कनाल रोड, तीन मुंह नाला
  • जोन 4: नुरानी चौक, अरमान नाला, सत्ती बाजार, आकाशवाणी के पास, कटोरा तालाब
  • जोन 5: सखाराम दुबे स्कूल, मिलेनियम चौक, प्रोफेसर कॉलोनी, डबरीपारा
  • जोन 6: देवी लक्ष्मी हॉस्पिटल के पीछे, विधायक विश्रामगृह, चौरसिया कॉलोनी, आछी तालाब
  • जोन 7: डुमर तालाब, गोकुल नगर, गीता नगर, रामकुंड बस्ती
  • जोन 8: अटल आवास, सत्यम विहार, सरोना, चंदनडीह
  • जोन 9-10: दया नगर, चंडी नगर, साई नगर, यहूआ चर्च के पास

निगम ने निर्देश दिए हैं कि जलभराव वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए और बारिश से पहले ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे जल निकासी बाधित न हो और आमजन को परेशानी न उठानी पड़े।

अबकी बार लापरवाही नहीं चलेगी – निगम ने दिखाई सख्ती, हर जोन को अपने-अपने इलाकों में तत्काल कार्यवाही के निर्देश।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button