छत्तीसगढ़
Trending

CG Monsoon Update: बस्तर में अटका मानसून अब होगा सक्रिय, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार

रायपुर, 13 जून 2025। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी दस्तक तो बस्तर से 15 दिन पहले ही दे दी थी, लेकिन वह अब तक वहीं अटका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे यानी 14 जून के आसपास परिस्थितियां मानसूनी हवा के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल होंगी। यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो 15 जून के बाद राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो जाएगा और अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।

इस बीच बंगाल की उत्तर खाड़ी में 14 जून के आसपास एक नया मानसूनी सिस्टम विकसित होने की संभावना है। यह सिस्टम ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश होते हुए राजस्थान तक प्रभाव डालेगा। इससे प्रदेश के मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के लगभग 20 जिले तेज हवा, गरज-चमक और बारिश से प्रभावित रहेंगे। बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट और बस्तर संभाग के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की नियमित अपडेट लेते रहें और सतर्क रहें, क्योंकि भारी बारिश और तेज हवा के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button