अपेक्स बैंक के नए अध्यक्ष बने केदार गुप्ता : विधायक अनुज शर्मा बोले – ‘हर गांव तक पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा’, CM साय ने किया फरसाबहार शाखा का वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर, 11 जून 2025। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के नव नियुक्त अध्यक्ष केदार गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायक अनुज शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग के विस्तार और वित्तीय समावेशन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सुशासन सरकार हर वर्ग तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाकर आम नागरिकों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। श्री गुप्ता को नवीन जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देता हूं और विश्वास है कि उनके नेतृत्व में अपेक्स बैंक विकास के नए आयाम छुएगा।”

कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ.पी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर रायपुर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, विक्रम उसेण्डी, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्रकुमार साहू शामिल रहे।

पदभार समारोह में सहकारी क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।



