छत्तीसगढ़
Trending

ऑपरेशन पुशबैक का बड़ा एक्शन: दिल्ली के वज़ीरपुर और एनएस मंडी से पकड़े गए 66 बांग्लादेशी घुसपैठिए, हरियाणा से भागकर ली थी राजधानी में शरण, 11 परिवारों में 30 बच्चे भी शामिल

नई दिल्ली, 10 जून 2025।केंद्र सरकार की घुसपैठियों के खिलाफ चल रही ‘ऑपरेशन पुशबैक’ मुहिम के तहत राजधानी दिल्ली में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली जिले की फॉरेनर्स सेल ने एक सुनियोजित कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें 11 परिवार शामिल हैं, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं।

पुलिस की यह कार्रवाई वज़ीरपुर जे.जे. कॉलोनी और एनएस मंडी इलाके में की गई। डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार, इस विशेष अभियान का नेतृत्व एसीपी रंजीव कुमार और इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने किया, जिसमें फॉरेनर्स सेल की टीम के कई सदस्य जैसे एसआई सापन, एसआई श्यामबीर, एएसआई विनय और अन्य शामिल रहे।

खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू हुआ ऑपरेशन

यह कार्रवाई 6 जून 2025 को भरत नगर, नई सब्जी मंडी और महेंद्र पार्क चौकियों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में की गई। विशेष खुफिया जानकारी के अनुसार, इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

ऐसे हुई पहचान

पुलिस टीमों ने इलाके में कई दिनों तक गुप्त निगरानी की। स्थानीय दुकानदारों, दूध विक्रेताओं और फेरीवालों से बातचीत कर यह जानकारी जुटाई गई कि कहां-कहां बच्चों के लिए रोजाना दूध और अन्य खाद्य सामग्री खरीदी जा रही है। इस इनपुट के आधार पर डोर-टू-डोर सर्च ऑपरेशन चलाया गया और वज़ीरपुर से 35, जबकि एनएस मंडी से 31 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।

हरियाणा से आकर दिल्ली में ली थी शरण

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि ये सभी 11 परिवार हाल ही में हरियाणा के नूंह जिले (पूर्व में मेवात) से दिल्ली आए थे। ये पहले हरियाणा के गांव तैन स्थित भट्टों में मजदूरी करते थे। वहां की पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए इन्होंने दिल्ली का रुख किया और दो समूहों में बंटकर घनी आबादी वाले इलाकों में छिपकर रहने लगे।

राहुल गांधी का तंज

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “11 साल में कोई जवाबदेही नहीं, सिर्फ प्रचार… 2025 छोड़ 2047 के सपने बेच रही मोदी सरकार।”

दिल्ली पुलिस अब सभी पकड़े गए लोगों की कागज़ी जांच कर रही है और फॉरेनर्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन्हें जल्द ही डिपोर्टेशन प्रोसेस के तहत वापस भेजे जाने की संभावना है।


📌 हाइलाइट्स:

  • ऑपरेशन पुशबैक के तहत 66 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
  • 11 परिवारों में 30 छोटे बच्चे भी शामिल
  • हरियाणा से हाल ही में दिल्ली आए थे सभी
  • वज़ीरपुर और एनएस मंडी इलाके में तलाशी
  • खुफिया इनपुट पर की गई थी कार्रवाई
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button