छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज देंगे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मंत्रालय में आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक भी करेंगे, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 10 जून 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने एकदिवसीय दौरे के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत सुबह 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान के साथ होगी। इसके पश्चात 9:30 बजे वे चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर पहुंचेंगे। यहाँ मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और सुरक्षाबलों के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे तक चलेगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। वे 10:15 बजे निवास पहुंचेंगे, जहां कुछ समय आरक्षित रखा गया है।

11:00 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे वहां आगमन के पश्चात आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक में 11:30 बजे शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 से 2:30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। 2:30 से 3:30 तक का समय आरक्षित रखा गया है, और 3:30 से 5:30 तक पुनः कार्यालयीन कार्य निर्धारित हैं।

शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे अपने निवास, सिविल लाईन रायपुर लौटेंगे।

चौथी बटालियन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि का यह आयोजन राज्य सरकार की ओर से नक्सलवाद से लड़ते वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button