छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में नक्सली हमले में ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद, Kiran Singh Deo ने जताया शोक

सुकमा, छत्तीसगढ़ — जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की दुखद सूचना सामने आई है। इस घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस हृदयविदारक समाचार पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “शहीद आकाश राव गिरपुंजे की वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूत को सादर नमन।”

उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

ॐ शांति।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button