छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में IED विस्फोट: ASP आकाश राव गिरीपूंजी शहीद, कई जवान घायल

सुकमा, 09 जून 2025

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को एक बड़े नक्सली हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरीपूंजी वीरगति को प्राप्त हो गए। यह हादसा कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED विस्फोट के कारण हुआ। इस विस्फोट में कई अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ASP आकाश राव अपने दल के साथ पैदल गश्त पर निकले थे। यह ऑपरेशन भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को घोषित भारत बंद के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित नक्सली घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा था।

डोंड्रा के पास प्रेशर IED के विस्फोट में ASP आकाश राव को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए कोन्टा अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अन्य घायल जवानों का इलाज कोन्टा अस्पताल में जारी है और वे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ASP आकाश राव गिरीपूंजी के शहीद होने की खबर से पुलिस विभाग और राज्य में शोक की लहर है। वे नक्सल मोर्चे पर जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे।

राज्य सरकार की ओर से इस घटना को लेकर गहरा शोक प्रकट किया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button