छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा में बेटियों को बड़ी सौगात : बरौदा में विधायक अनुज शर्मा ने किया बालिका छात्रावास का लोकार्पण, बोले- “अब नहीं रुकेगी बेटियों की पढ़ाई”

धरसींवा, 08 जून 2025 आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम बरौदा में सदगुरु कबीर प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा के करकमलों से बालिका छात्रावास भवन का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

आज के इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा रहे। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि इस छात्रावास से हमारे आसपास के क्षेत्र की बेटियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है, विशेषकर उन बेटियों के लिए जो दूर-दराज के क्षेत्रों से आती हैं या जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यह छात्रावास यह सुनिश्चित करेगा कि बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले, चाहे वे स्कूल से कितनी भी दूर क्यों न हों या उनके पास संसाधनों की कमी हो।

यह छात्रावास हमारी बेटियों को स्कूल की दूरी, वित्तीय कठिनाइयों और अन्य सामाजिक बाधाओं से जूझने से बचाएगा, और उन्हें आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

बालिका छात्रावास न केवल एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा, बल्कि बेटियों को अपने कौशल और प्रतिभा को निखारने का मौका देगा। इसके साथ-साथ उन्हें आत्म-सुरक्षा प्रशिक्षण भी मिलेगा जो उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाएगा।

विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों और हमारी बेटियों को इस छात्रावास के निर्माण हेतु ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर श्री नवीन अग्रवाल, श्रीमती सविता चंद्राकर, श्री सुरेंद्र वर्मा, श्रीमती शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, श्री दिनेश खुटे, सहित समस्त कार्यकर्तागण एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button