लखनऊ में सेवा शिखर सम्मान समारोह : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने विभूतियों को किया सम्मानित

लखनऊ, 08 जून 2025 खुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर में सेवा शिखर और सेवा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, जबकि स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारियाँ और भी बढ़ जाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के पूर्व महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने कहा कि परंपराओं का सफल निर्वहन करना ही किसी आयोजन की असली सफलता है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी बजरंगी सिंह ‘बज्जू’, तथा संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के आयोजन में पीएसआई इंडिया की अहम भूमिका रही।
सम्मानित विभूतियाँ
महिला सशक्तिकरण:
- संयोगिता सिंह चौहान
- नीलम पाण्डेय
पत्रकारिता:
- आत्म प्रकाश मिश्र (दूरदर्शन)
- भारत सिंह (उ.प्र. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति)
- दिलीप सिंह (बंसल टीवी)
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा:
- डॉ. संदीप साहू
- डॉ. गौरव पाण्डेय
- डॉ. मंजू शुक्ल
- डॉ. संजय कुमार सिंह (आयुष)
- डॉ. पी.के. शुक्ला (आयुष)
शिक्षा:
- प्रो. बीना राय (अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज)
- डॉ. ऋतु दुबे तिवारी (निश्काट मीडिया संस्थान)
समाज सेवा:
- संजय चतुर्वेदी (दिव्य प्रेम सेवा मिशन)
- देव दत्त सिंह
- सुनील दुबे
- प्रवीन कान्त दीक्षित (पीएसआई इंडिया)
- कविता रानी (पीएसआई इंडिया)
कृषि:
- डॉ. बिष्नु प्रताप सिंह
कला एवं संस्कृति:
- कृतिका त्रिपाठी
व्यवसाय:
- राहुल राजन
- मनीष कुमार पाण्डेय
- आर. चौधरी
खेल:
- पॉल स्टेनली शेपर्ड
साहित्य:
- राजेन्द्र कात्यायन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (सेवा गौरव सम्मान):
- डॉ. इंदु लता
- मीना सिंह
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और स्वास्थ्य शिविर
समारोह में पीहू द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, गार्गी द्विवेदी के समूह का नृत्य प्रदर्शन, दीपा अवस्थी और अनुभव श्रीवास्तव की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण रहीं।
इस अवसर पर खुशी फाउंडेशन, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान और मैक्स अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श दिया और एसबीएल कंपनी द्वारा होम्योपैथिक दवा किट वितरित की गई।
समारोह का संचालन उत्कृष्ट रहा और अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिशा एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष प्रभात पांडेय ने किया।